Atal Pension Yojana Online Apply 2022| अटल पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन 2022| atal pension yojana scheme details | अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता & प्रीमियम चार्ट | APY Online Registration 2022 | Atal pension yojana in Hindi
आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जो केंद्र सरकार द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी की देखरेख में चलाई जा रही है। हम सभी यह जानते हैं कि हमारे देश में लगभग 4 करोड़ ऐसे नागरिक हैं जो अपनी गुजर-बसर करने के लिए असंगठित क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकार के कार्य कर रहे हैं, ऐसे में असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले को किसी भी प्रकार की पेंशन नहीं मिलती है और नहीं उनका EPF काटा जाता है। इस योजना के अंतर्गत इन सभी नागरिकों को बेनिफिट मिलने वाला है की जिससे उनको उनके वृद्धावस्था में पेंशन मिल सके। इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना Atal Pension Yojana (APY) है।
आज हम अपनी इस पोस्ट के माध्यम से आप सभी को अटल पेंशन योजना Atal Pension Yojana (APY) के बारे में वह सब जानकारी देंगे जिस जानकारी की आपको आवश्यकता है जैसे अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे करना है, अटल पेंशन योजना के लिए क्या पात्रता होने चाहिए, अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती है साथ ही ऐसे बहुत से आपके सवालों के जवाब भी हम इसमें देने वाले हैं। तो हम आपसे निवेदन करते हैं कि आप हमारी इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और समझे और इस योजना का लाभ ले।
Atal pension yojana scheme details
Atal pension yojana scheme details अटल पेंशन योजना APY एक ऐसी योजना है जिसके तहत भारत के जो भी नागरिक असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं या किसी भी प्रकार के असंगठित क्षेत्र में अपनी दिहाड़ी मजदूरी करते हैं तो उन सभी नागरिकों के लिए इस योजना के तहत पेंशन का प्रावधान है, सीधे तौर पर हम कह सकते हैं कि जो भी भारत का नागरिक असंगठित क्षेत्र में कार्य करता है उनके लिए यह है पेंशन योजना है। Atal pension yojana के तहत इस योजना में पंजीकृत सभी नागरिकों के लिए 60 साल की उम्र में ₹1000, या ₹2000, या ₹3000, या ₹4000, या ₹5000 प्रदीप कहां न्यूनतम पेंशन की गारंटी लाभार्थी द्वारा किए गए योगदान पर दी जाएगी। भारत का कोई भी नागरिक जो असंगठित क्षेत्र में कार्य करता है वह इस योजना में शामिल होकर लाभ ले सकता है।
अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता
जो भी असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले नागरिक इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तब उनके लिए कुछ शर्तें और पात्रता निर्धारित की गई है जिन्हें इच्छुक लाभार्थी को इसी पात्रता के दायरे में होना आवश्यक है। यह पात्रता नीचे लिखी गई है:
- लाभार्थी भारत का नागरिक होना चाहिए।
- अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष की ही होनी चाहिए।
- इच्छुक लाभार्थी का किसी भी बैंक या डाकघर में बचत खाता भी होना चाहिए।
- इस योजना के तहत पेंशन पाने के लिए कम से कम 20 वर्ष तक निवेश करना अनिवार्य है।
- अटल पेंशन योजना में यदि कोई व्यक्ति इनकम टैक्स देता है वह इस योजना में आवेदन नहीं कर सकता।
अटल पेंशन योजना (Atal pension yojana) के लिए New Update
केंद्र सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना (Atal pension yojana) की पात्रता में एक बहुत बड़ा बदलाव किया है, इस बदलाव के बाद जो भी नागरिक इनकम टैक्स का भुगतान करते हैं वह नागरिक इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। इस बदलाव की जानकारी वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने एक आदेश जारी करके दी थी।
अटल पेंशन योजना Atal pension yojana 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज
अटल पेंशन योजना के लिए लगने वाले सभी दस्तावेजों की जानकारी नीचे दी गई है। यह सभी दस्तावेज इस योजना के तहत बहुत ही आवश्यक है कृपया ध्यान से पढ़ें।
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का मोबाइल नंबर
- आवेदक का पहचान पत्र
- आवेदक के स्थाई पते का प्रमाण पत्र
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- आवेदक की बचत बैंक पासबुक की फोटो
Atal pension yojana chart / Atal pension yojana calculator
अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त करने के लिए इच्छुक लाभार्थी को नीचे दी गई टेबल के अनुसार अपने इंस्टॉलमेंट जमा करनी होगी जो यह बैंक खाते से सोते ही कट जाएगी।
आप इस चार्ट को दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हो ॥ APY_Subscribers_Contribution_Chart_1
-: Atal pension yojana chart: – |
||||||
Age of entry | Years of contribution | Instalment for Rs.1000/- Pension | Instalment for Rs.2000/- Pension | Instalment for Rs.3000/- Pension | Instalment for Rs.4000/- Pension | Instalment for Rs.5000/- Pension |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 224 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1054 | 1318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1164 | 1454 |
अटल पेंशन योजना चार्ट Atal pension yojana chart को आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें हो सकता है आप को और अधिक जानकारी अच्छे से मिल जाए। इस चार्ट को डाउनलोड करने के लिए जो भी प्रोसीजर फॉलो करना पड़ता है वह हम आपको यहां नीचे बताने जा रहे हैं।
अटल पेंशन योजना चार्ट Atal pension yojana chart डाउनलोड प्रक्रिया
अटल पेंशन योजना चार्ट को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://npscra.nsdl.co.in पर जाना होगा।
- अब आपके सामने अटल पेंशन योजना 2022 की ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
- अब आप होम टैब पर क्लिक करके सबसे नीचे लिखी हुई Atal Pension Yojana (APY) पर क्लिक करेंगे।
- इसके बाद आपके सामने Scheme Details का पेज ओपन होकर आ जाएगा जिसमें इस योजना से संबंधित सभी फाइलें आपको मिल जाएंगी।
- अब आपको इस लिस्ट में से APY – Contribution Chart नाम की फाइल को सिलेक्ट करके डाउनलोड करना है।
- अब आपके सिस्टम में एक PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी जिसको आप Adobe Reader या उससे संबंधित किसी भी प्रोग्राम में ओपन करके आप इस में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Atal pension yojana 2022 का लाभ / Atal pension yojana benefits
- Atal Pension Yojana के तहत लाभार्थी के 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की पेंशन प्रति महा दी जाएगी।
- Atal Pension Yojana के तहत लाभार्थी को पेंशन धनराशि लाभार्थी के द्वारा निवेश की गयी धनराशि तथा लाभार्थी की आयु के आधार पर ही प्रदान की जाएगी।
- जिस तरह से नौकरी करने वाले व्यक्ति के EPF खाते में सरकार द्वारा अंशदान दिया जाता है उसी प्रकार से सरकार द्वारा इस योजना में भी पेंशन के लिए अंशदान दिया जाएगा।
यदि कोई Atal pension yojana 2022 के अंतर्गत कंट्रीब्यूशन ने कर पाए
यदि कोई लाभार्थी अटल पेंशन योजना के अंतर्गत कंट्रीब्यूशन नहीं कर पाता है तब उस स्थिति में उसका खाता 6 महीने बाद फ्रीज कर दिया जाएगा। इसके अलावा यदि निवेशक 12 महीने तक अपने इस खाते में किसी भी प्रकार का निवेश नहीं करता है उस स्थिति में उस निवेशक का खाता डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा। उसी प्रकार यदि 24 महीने के बाद भी वह कोई निवेश नहीं करता है तब उस स्थिति में उस लाभार्थी का खाता बंद कर दिया जाएगा। हम आपको यहां यह भी बता दें यदि निवेशक समय से भुगतान नहीं करता है तब उस स्थिति में उसको ₹1 से लेकर ₹10 तक की पेनल्टी प्रतिमा देनी पड़ सकती है।
Atal pension yojana 2022 के मुख्य बिन्दु
- Atal Pension Yojana (APY) का शुभारंभ केंद्र सरकार द्वारा मई 2015 में किया गया था।
- इस योजना के माध्यम से आप अपने रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने टेंशन ले सकते हैं।
- अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको 20 वर्ष तक निवेश करना आवश्यक है।
- Atal Pension Yojana (APY) में निवेश करने के लिए निवेशक की उम्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की उम्र के बाद ही लाभार्थी को पेंशन की राशि प्रदान की जाएगी।
- Atal Pension Yojana (APY) के तहत लाभार्थी को ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की पेंशन प्रदान की जा सकती है।
- अटल पेंशन योजना में आपके द्वारा निवेश के साथ है 50% धन राशि का भुगतान सरकार द्वारा भी किया जाएगा।
- यदि किसी कारणवश निवेशक /लाभार्थी की मृत्यु 60 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है इस स्थिति में Atal Pension Yojana (APY) का लाभ उसके परिवार को प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का एक बचत खाता होना भी आवश्यक है चाहे वह किसी नेशनल बैंक में हो या पोस्ट ऑफिस में हो।
- अटल पेंशन योजना का लाभ केवल वह व्यक्ति ही ले सकते हैं जो इनकम टैक्स के दायरे से बाहर हैं।
- यदि आप 18 वर्ष की उम्र में अटल पेंशन योजना के तहत पंजीकरण कर लेते हैं तब आपको ₹2000 की पेंशन प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा ₹84 का मासिक भुगतान किया जाएगा।
- और यदि 18 वर्ष की उम्र में ही आप ₹5000 का मासिक पेंशन प्लान लेते हैं तब उस कंडीशन में सरकार द्वारा ₹210 का मासिक भुगतान किया जाएगा।
- यदि आप 39 वर्ष के हैं और आप इसमें भी ₹5000 की मासिक पेंशन प्लान लेते हैं तब उस कंडीशन में सरकार द्वारा 1318 रुपए का अंशदान दिया जाएगा।
- सरकार द्वारा किस उम्र में इस स्थिति में कितना अंशदान आपके लिए किया जाएगा इसका चार्ट भी हमने नीचे लगा दिया है कृपया करके आप वहां से और अधिक और महत्वपूर्ण जानकारी ले सकते हैं।
Atal Pension Yojana (APY) के कुछ महत्वपूर्ण निर्देश
- Atal Pension Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा 50% हिस्सा या ₹1000 की मिलने वाली मासिक पेंशन में जो भी कम हो दिया जाएगा।
- Atal Pension Yojana (APY) के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं था लेकिन इस योजना को आधार एप केस सेक्शन 7 के तहत शामिल कर लिया गया है और अब इस स्थिति में आधार नंबर देना अनिवार्य है।
- आवेदन करते समय आवेदकों नॉमिनी की जानकारी भी देनी आवश्यक है।
- आवेदक द्वारा इस योजना के तहत पेंशन की राशि को घटाया या बढ़ाया भी जा सकता है और इसी शन राशि के अनुसार ही आवेदक द्वारा कंट्रीब्यूशन जमा किया जाएगा।
- यदि अंश दाता इस पेंशन की राशि को कम करना चाहता है तब इस स्थिति में अंश दाता द्वारा किए गए अंशदान की अतिरिक्त राशि को उत्पन्न रिटर्न के साथ सब्सक्राइबर को वापस कर दी जाएगी।
- यदि इस योजना के अंतर्गत किसी प्रकार की गलती / त्रुटि हो जाती है या इसमें किसी भी प्रकार का अपग्रेडेशन या डाउन ग्रेडेशन कराने के लिए ग्राहक को ₹50 का शुल्क देना होगा, जोकि POP-APYSP तथा CRA द्वारा सामान्य समान रूप से साझा किया जाएगा।
- यह लाभ केवल उन सभी लाभार्थियों को दिया जाएगा जिन्होंने 1 जून 2015 से 31 मार्च 2016 के बीच Atal Pension Yojana (APY) के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराया है और इसके अलावा किसी अन्य सोशल सिक्योरिटी स्कीम काला भारती या इनकम टैक्स के दायरे में नहीं है।
- अटल पेंशन योजना का लाभ केवल भारत के मूलनिवासी ही प्राप्त कर सकते हैं।
- यदि कोई लाभार्थी Atal Pension Yojana (APY) से जुड़ जाता है और इसी अवधि में वह Non Resident of India हो जाता है तब उस स्थिति में उसके खाते को बंद करके उसके द्वारा जमा की गई राशि को वापस कर दिया जाएगा।
Atal Pension Yojana 2022 में नामांकन एवं भुगतान
अटल पेंशन योजना का आवेदन करने के लिए आपके बैंक खाते से ऑटो डेबिट सुविधा करवाने आवश्यक है क्योंकि इसमें जमा किए जाने वाली कंट्रीब्यूशन राशि आपके बैंक खाते से स्वता ही कट कर जमा हो जाएगी।
- लाभार्थी को लेट पेमेंट फी से बचने के लिए निर्धारित तिथि से एक या दो दिन पहले आपके बचत खाते में आवश्यक राशि रखनी अनिवार्य है।
- यदि किसी लाभार्थी द्वारा इस योजना की कंट्रीब्यूशन राशि समय से भुगतान नहीं कर पा रहा है तब इस स्थिति में उसको लेट पेमेंट फीस भी देनी पड़ सकती है और उसका अकाउंट भी बंद कर दिया जाएगा।
- यदि कोई लाभार्थी अपना अंशदान नहीं कर पाता है और उसका खाता बंद कर दिया जाता है तब भारत सरकार द्वारा योगदान की गई धनराशि को जत कर लिया जाएगा।
- यदि कोई लाभार्थी अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी प्रकार की गलत जानकारी प्रदान की गई है तब उस स्थिति में सरकार द्वारा किए गए योगदान को दंड में ब्याज के साथ जप्त कर लिया जाएगा।
- लाभार्थी द्वारा मासिक पेंशन की धनराशि को केवल अप्रैल माह में ही घटाया बढ़ाया जा सकता है क्योंकि इंडियन फाइनेंशियल ईयर अप्रैल से ही शुरू होता है।
Atal Pension Yojana में किया जाने वाला निवेश
अटल पेंशन योजना के अंतर्गत मासिक पेंशन प्राप्त करने के लिए व्यक्ति केवल ₹7 प्रति दिन बचा कर भी यानी कि ₹210 महीने का निवेश करके वह ₹60000 वार्षिक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं वशर्तें इस निवेश के लिए व्यक्ति को 18 वर्ष का होना आवश्यक है। और इस योजना की खास बात यह है कि इस योजना को इनकम टैक्स एक्ट सेक्शन 80 CCD के तहत निवेश किए जाने पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है।
Atal Pension Yojana की निकासी
लाभार्थी , 60 वर्ष पूरे होने के पश्चात अटल पेंशन योजना से हट सकता है लेकिन इस स्थिति में ग्राहक को प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी।
यदि किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तब उस स्थिति में पेंशन की राशि लाभार्थी के पति या पत्नी को प्रदान की जाएगी या फिर पंजीकरण के समय किए गए नॉमनी को इस राशि को वापस दिया जाएगा।
यदि कोई लाभार्थी अटल पेंशन योजना से 60 वर्ष की आयु से पहले ही अपना पैसा निकालना चाहता है तब उस स्थिति में उसको यह अनुमति नहीं है लेकिन कुछ ऐसा धर्म परिस्थितियों में विभाग द्वारा इसकी अनुमति दी जाएगी।
Atal Pension Yojana की आवेदन प्रक्रिया
यदि आप या आप के मिलने वाला आया रिश्तेदार कोई भी अटल पेंशन योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें यह आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही प्रकार से कर सकते हैं। जोकि इन दोनों के बारे में संपूर्ण जानकारी नीचे दे दी गई है।
Atal Pension Yojana 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- अटल पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://enps.nsdl.com पर जाना होगा।
- अब आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
- इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर Right Side में अटल पेंशन योजना का एक टैब दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करके आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपके सामने एक popup दिखाई देगा इसमें आपने APY Registration पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
इसके बाद आपके सामने अटल पेंशन योजना के लिए Online APY Subscriber Registration एक फोन खुल कर आ जाएगा जिसमें आपको अपने बैंक अकाउंट की डिटेल, आधार कार्ड की डिटेल अपनी और ईमेल आईडी इत्यादि भरनी है ।
(ध्यान रहे इसमें आपने आधार कार्ड की डिटेल भी भरनी है जो आप Aadhaar Number के द्वारा, Aadhaar Offline KYC और Aadhaar Virtual ID से भी कर सकते हैं)
- अब आप जनरेट ओटीपी पर क्लिक करेंगे और जैसे ही आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक आधार वेरिफिकेशन का ओटीपी आएगा आप उस ओटीपी को एंटर करने के बाद आगे बढ़ेंगे।
- जैसे ही आप अपना ओटीपी फिल करेंगे आपके पास एक्नॉलेजमेंट नंबर आ जाएगा ।
- इसी प्रकार से यह ऋण प्रक्रिया आपके तीन चरणों में पूरी होगी जहां पर आप तीनों को पूरा करके इसकी एक प्रिंट आउट की कॉपी रख लेंगे।
Atal Pension Yojana 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- अटल पेंशन योजना की ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया करने के लिए सबसे पहले आपको किसी राष्ट्रीय बैंक या डाकघर में अपना बचत खाता खुलवाना होगा।
- इसके बाद आप अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म ले।
- इसके बाद आप अटल पेंशन योजना आवेदन फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़ कर मांगी गई जानकारी सही-सही भर कर जैसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, नाम की स्पेलिंग ,नॉमिनी इत्यादि सभी की जानकारी को ध्यान पूर्वक भरें।
- अब इसके बाद आप अपने आवेदन फॉर्म को सभी दस्तावेजों सहित बैंक अधिकारी के पास जमा कर दें।
- अब बैंक अधिकारी आप के दस्तावेजों का सत्यापन करके अटल पेंशन योजना के तहत आपका खाता खोल दिया जाएगा।
- आप आवेदन फार्म को यहाँ से क्लिक करके डाउनलोड भोई कर सकते है । APY_Subscriber_Registration_Form
Atal Pension Yojana 2022 lead generation
- अटल पेंशन योजना में lead generate करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://enps.nsdl.com पर जाना होगा।
- अब आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
- इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर Right Side में Atal Pension Yojana (APY) का एक टैब दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करके आगे बढ़ना है।
- इसके बाद आपके सामने एक popup दिखाई देगा इसमें आपने APY lead generation पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।
- अटल पेंशन योजना में आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों इत्यादि के लिए भी लीड जनरेट कर सकते हैं जिससे आप उनकी अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन करा सके
- अटल पेंशन योजना की लिस्ट जनरेट करने के लिए सबसे पहले आपको अपना नाम और आपका मोबाइल नंबर भरना होगा जो Well-Wisher Details में आएगा ।
- उसके बाद आप जिसका Atal Pension Yojana (APY) में आवेदन कराना चाहते हैं उसकी सभी डिटेल Details of Proposed Subscriber भरेंगे।
- इस प्रकार से आप अपने चाहने वालों की भी लीड जनरेट करा कर उनको अटल पेंशन योजना का लाभ दिला सकते हैं। और उनके बुढ़ापे का सहारा भी बन सकते हैं।
Atal Pension Yojana (APY) के अंतर्गत बिना नेट बैंकिंग और बिना मोबाइल के खाता खोलने की प्रक्रिया
यदि आप या आपके किसी नजदीकी के पास बैंक खाता नहीं है और बहन नेट बैंकिंग या मोबाइल एप्लीकेशन का भी उपयोग नहीं कर रहा है तब उस परिस्थिति में भी आप उसका या खुद का अटल पेंशन योजना के अंतर्गत खाता खुलवा सकते हैं इसकी प्रक्रिया बहुत ही आसान कर दी गई है। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा इसकी ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं जिसके अंतर्गत मौजूदा खाताधारकों को ऑनबोर्डिंग के लिए कुछ वैकल्पिक चैनल शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। आप इन चैनल के माध्यम से बिना नेट बैंकिंग और बिना मोबाइल एप्लीकेशन के इस्तेमाल किए हैं आप अपना खाता अटल पेंशन योजना के अंतर्गत खोल सकते हैं।